फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत बरना में किया गया। जिसमें आमजन को लेनदेन और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में जिला अग्रणी बैंक (केनरा बैंक) यह कार्यक्रम किया गया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक महाप्रबंधक अपराजिता ए. ने वर्चुअल संवाद कर बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक से सत्यापित बैंक, वित्तीय संस्थानों और सहकारी बैंकों से ही ऋण प्राप्त करें।
विज्ञापन

वहीं जिला अग्रणी मंडल प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस कार्य के लिए ऋण लिया है उसी के लिए प्रयोग किया जाए। जितनी जरूरत हो उतना ही ऋण खाते से निकालें और समय से ऋण चुकाएं। इसका पालन करने से ग्रामीण क्षेत्र का विकास संभव है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सुझाए गए निर्देशों का पालन कर आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय बढ़ाने का सुझाव दिया। इस दौरान वित्तीय साक्षरता सलाहकार उपेेंद्र सिंह, मनीवाइज, क्रिसिल फाउंडेशन के केंद्र प्रमुख नवी रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें