फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की कालाबाजारी करते तीन दुकानदार पकड़े, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को जिले में कई जगह डीएपी विक्रेताओं यहां निरीक्षण किया। कालाबाजारी करते तीन दुकानदार पकड़े गए, जिनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान इनके यहां पीओएस मशीन और स्टॉक में अंतर मिला था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मलावन स्थित कृष्णा खाद भंडार, पिलुआ स्थित अंकित फर्टिलाइजर्स व बालाजी खाद भंडार पर निरीक्षण किया। कृष्णा खाद भंडार पर पीओएस मशीन में 17.5 मीट्रिक टन डीएपी दर्शाई गई, भौतिक रूप से डीएपी की एक भी बोरी मौके पर नहीं मिली। अंकित फर्टीलाइजर्स पर पीओएस मशीन में 20.25 मीट्रिक टन और बालाजी खाद भंडार पर पीओएस मशीन में 33.45 मीट्रिक टन डीएपी पीओएस मशीन में दर्शाई गई लेकिन दोनों ही दुकानों पर एक भी बोरी नहीं मिली। इससे प्रतीत हुआ कि तीनों प्रतिष्ठानों द्वारा डीएपी की कालाबाजारी की गई है। तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं तीन दिन के अंदर मय साक्ष्य के स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें