फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू और एनआईसी वार्ड हुए फुल

Tue, 05 May 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बीमार बच्चों को देखती डॉ. खुशबू। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में संचालित स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वार्ड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

यहां नवजात शिशुओं को गंभीर बीमारी होने पर भर्ती किया जाता है। वहीं बाल रोग विभाग में मंगलवार को 350 बीमार बच्चों को उपचार दिया गया।
आंधी व बारिश के बाद मौसम में बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। ज्यादातर बच्चे डायरिया के साथ वायरल बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। बाल रोग विभाग में हर रोज 350 से अधिक बीमार बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित बच्चों को उपचार दिया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि बच्चा वार्ड में 25 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है जिसमें डायरिया व वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एसएनसीयू और एनआईसीयू वार्ड भी वर्तमान में फुल चल रहे हैं। यहां नवजात शिशुओं में गंभीर बीमारी जैसे पीलिया, पैदा होने के बाद न रोना, वजन कम होना आदि से पीड़ित बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि एसएनसीयू वार्ड में 15 और एनआईसीयू में 6 बेड की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें