फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिवार के तीन लोगों की एक साथ हुई अंत्येष्टि

Wed, 11 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव शहबाजपुर में तीनों मृतकों के शव पहुंचने पर उड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : गांव शहबाजपुर में तीनों मृतकों के शव पहुंचने पर उड़ी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में बुधवार को परिवार के तीन लोगों के शव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। शव पहुंचने पर गांव और आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ परिवार के तीन लोगों की अंत्येष्टि हुई। पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

मृतक यशपाल के भाई श्यामवीर की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। रोते-रोते दिल्ली में घटी घटना के बारे में हर जानकारी दी। बताया कि बहन के घर उत्तम नगर में भंडारे के बाद सभी लोग वहीं रुके हुए थे। तभी भाई के साले के मोबाइल पर फोन कॉल आई और उधर से बताया गया कि इमारत में भीषण आग लग गई है। गाड़ी लेकर हम लोग पहुंचे तो देखा न तो वहां फायर ब्रिगेड आई थी और न ही कोई मदद के लिए आगे बढ़ रहा था।
लगभग 2 घंटे बाद अग्निशमन दल वहां पहुंचा, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था और हमारी तो दुनिया ही उजड़ चुकी थी। इस हादसे में 11 वर्ष के बेटे शिवम की दुखद मौत हो गई। भाई यशपाल और 10 वर्षीय भतीजी आशिमा भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। बुधवार को तीनों के शव गांव में पहुंचे तो हर ओर से दिल को चीर देने वाली करुण चीखें सुनाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें