फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, 2 घायल

Fri, 09 May 2025 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जलेसर के सासनी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला बस की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और बालिका सहित 2 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव सराय खानम थाना जलेसर निवासी राजकुमार कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां भगवान देवी (65) कस्बा के सासनी मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम में शादी में शामिल होने पैदल ही जा रही थीं। रास्ते में पथवारी माता मंदिर के पास एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह देखकर गुस्साए परिजन व अन्य लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और टायरों की हवा निकाल दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
गांव सराय जयराम बरहन आगरा निवासी भारती ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव गिरौरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम घर लौट रहे थे। बाइक को भाई प्रदीप (21) चला रहा था। साथ में 2 वर्षीय भांजी भी बैठी हुई थी। जैसे ही बाइक अवागढ़ थाना क्षेत्र में नगला माधौ के पास पहुंची, कैंटर की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। भारती और 2 वर्षीय बालिका की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
कोतवाली नगर के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी सुरेश (53) बृहस्पतिवार की देर शाम घर से सामान लेने पैदल बाजार जा रहे थे। राजकीय इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें