फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार-दस्त ने किया पस्त, 54 मरीज भर्ती

Fri, 09 May 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मे​डिसिन वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के मे​डिसिन वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बदलते मौसम की वजह से सबसे अधिक खांसी, जुखाम, बुखार और दस्त के मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। गंभीर हालात में मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। शुक्रवार को 54 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 2200 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए। बुखार, दस्त, खांसी और जुकाम के लगभग 600 मरीजों को ओपीडी में देखा गया। डॉ. आशीष ने बताया कि गंभीर मरीजों की सीबीसी, मलेरिया, टायफाइड और डेंगू की भी जांच कराई जा रही है। हालांकि मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला है। महिला और पुरुष वार्ड में 50 से अधिक मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।
वहीं, बाल विभाग में करीब 23 बच्चे बुखार से पीड़ित हैं, जिन्हें भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अचानक तेज धूप की वजह से लोग दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में पानी पीकर और शरीर कपड़ों से पूरी तरह ढककर बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें