फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में अतिक्रमण हटवाने वली मोहम्मद चौराहा पर पहुंची पालिका टीम के कर्मचारियों को एक व्यापारी ने धमकी दे डाली। इस पर पालिका के अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि यहां देर शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अन्य स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त कराए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से सोमवार को मेहता पार्क मार्ग और ठंडी सड़क पर दोनों ओर नाली के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को हटवाकर नालियों की सफाई कराई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार को वली मोहम्मद चौराहा से लेकर ठंडी सड़क तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान कई व्यापारियों से नोकझोंक हुई। जिसके चलते पुलिस बल का सहारा लिया गया। अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर ने बताया कि वली मोहम्मद चौराहा स्थित सरिया व्यापारी मनोज जैन ने अपनी दुकान के आगे रखी सरिया व टीन शेड को हटाने से इनकार कर दिया। सफाई कर्मचारी हटाने के लिए बढ़े तो उन्हें धमकी दे दी। शाम तक अतिक्रमण न हटाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
मेहता पार्क मार्ग पर कई दुकानदारों ने नाली के आगे लोहे के शेड बनाकर अतिक्रमण कर रखा था जिसे जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। सख्ती देख कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटने के बाद सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई की। इस दौरान संपत्ति लिपिक यशवीर यादव, कर अधीक्षक मुन्ना लाल, सत्येंद्र समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

सभासद ने ईओ पर लगाया तानाशाही का आरोप
पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने पर वार्ड 14 के सभासद मनीष जैन मिल्की ने ईओ पर तानाशाही का आरोप लगाया है। सभासद का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचने की वजह से ईओ हमारे वार्ड में स्थित दुकानों की जबरन पट्टियां तोड़ रहे हैं। जबकि शहर में जीटी रोड पर रेलवे पुल से लेकर मंडी तक अतिक्रमण है, कहीं कार्रवाई नहीं की जा रही। इस संबंध में सदर विधायक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें