फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पकड़ में नहीं आए मूर्तियां खंडित करने वाले, अनशन का एलान

Thu, 22 Aug 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से मुलाकात करते गांव दहेलिया पूठ के लोग।  - फोटो : विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से मुलाकात करते गांव दहेलिया पूठ के लोग।
विज्ञापन
एटा। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ स्थित एक मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया था। अराजक तत्वों के पकड़ में न आने पर लोग आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने विधायक, एसडीएम और सीओ को ज्ञापन दिए। दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर अनशन करने का एलान किया।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ में 18 अगस्त की रात अराजक तत्वों ने लगभग 100 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर स्वामी सत्यदेव कुटीर पर इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर बाहर फेंक दीं। प्राचीन शिवलिंग पर पत्थर मारकर खंडित कर दिया। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से मिले। इसके अलावा एसडीएम जगमोहन गुप्ता और सीओ सुधांशु शेखर को भी ज्ञापन दिए। कहा कि दो दिन के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। ग्राम प्रधान ललित मोहन मिश्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, विवेक मिश्रा, सुशील मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, रविंद्र दुबे, प्रशांत दीक्षित आदि गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें