एटा। कोतवाली देहात के नगला केवल में फौजी के बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों का सामान साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
नगला केवल निवासी नेत्रपाल सिंह फौज में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी स्नोव्हाइट अपनी बहन व बच्चों के साथ रहती हैं। स्नोव्हाइट ने बताया की वह 22 मई को अपने मायके गई हुई थी। 7 जून की रात जब घर पर लौटकर आई तो अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सामान भी घर में बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब 4 लाख रुपये, 10 से 11 लाख के जेवर चोर ले गए।
बताया की रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया की चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई। तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।