फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गरीबों को पक्की छत के लिए मिला एक और मौका

Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छूटे पात्र परिवारों को सर्वे में शामिल होने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आवास प्लस सर्वे 2024 के पोर्टल को फिर खोलते हुए अंतिम तिथि 14 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने बताया कि जनवरी से मई के बीच हुए सर्वे के दौरान जो परिवार छूट गए थे या उस समय घर पर उपलब्ध नहीं थे ऐसे परिवार ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से सर्वे में शामिल हो सकते हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि पहले चरण के सर्वे में जिले के 23,035 गरीब परिवारों को आवास प्लस सूची में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें