फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेरनी में अब तक नहीं मिला शुद्ध पेयजल

Sun, 05 Oct 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शैलेश यादव
विज्ञापन
जलेसर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरनी के रामरायपुर गांव में खारे पानी की समस्या है। यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए करीब तीन साल पहले पेयजल परियोजना का काम शुरू हुआ। अब तक पाइपलाइन बिछने और ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों का इंतजार जस का तस बना हुआ है। बेरनी ग्राम पंचायत में जल निगम ग्रामीण मीठे पानी उपलब्ध कराने के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण करा रहा है। इस ओवरहैड टैंक से बेरनी, रामरायपुर, नगला राधे एवं शाहगढ़ी में पानी पहुंचना है। जल निगम इन क्षेत्रों में मीठा पानी पहुंचाने का दावा कर रहा है। इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। वहीं मुरई प्रहलादनगर ग्राम पंचायत के गांव सराय राजनगर में भी अभी तक सभी घरों में कनेक्शन नहीं हुए हैं। पाइपलाइन का भी कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें