फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के दियों से जगमगाएंगे घर-आंगन

विज्ञापन
कुतुबपुर गांव में दिवाली के दिये तैयार करता कुम्हार। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कुछ साल पहले तक मिट्टी के दियों की चमक मोमबत्तियों और विद्युत झालरों के आगे फीकी हो गई थी। अब लोगों का रुझान इन दियों की ओर फिर बढ़ा है। कुंभकारों के पास अभी से दुकानदारों के ऑर्डर पहुंचना शुरू हो गए हैं। लोगों की मांग पर मिट्टी के डिजायनर दीप अधिक तैयार किए जा रहे हैं। जिनसे दिवाली पर घर और आंगन जगमगाएंगे। कुंभकारों को त्योहार पर लाखों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चाइनीज सामान की कमी का फायदा भी दियों के कारोबार को मिल रहा है। चार नवंबर को रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिए बनाने वाले कुम्हारों के चाक पूरी रफ्तार पर चल रहे हैं। कोरोना काल से प्रभावित कुम्हारों को त्योहार पर आर्थिक संकट से उबरने की भी उम्मीद जगी है। कुम्हार पूरे दिन चाक से मिट्टी को आकार देने में जुटे हुए हैं।
हर दिन बना रहे 1000 दिए
कुम्हार शिवपाल ने बताया कि वह अपने घर के बच्चे व महिलाओं को लगाकर एक दिन में करीब एक हजार दिये बना लेते हैं। चाक से मिट्टी के दीया, गोलक, छोटे कलश, मटकी,सुराई, प्याला आदि बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें