जैथरा। कस्बा में शुक्रवार रात आठ बजे पानी की टंकी के पास रामलीला मंच पर गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि रामायण के प्रसंग जीवन के आदर्शों की सीख देते हैं।
संघ के प्रांत कार्यवाह राजपाल, विभाग कार्यवाह सौरभ प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटा। संचालन सतीश चंद्र राजौरिया ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एपी चौहान, महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अखंड प्रताप सिंह, अनुज राठौर, सुनील राठौर, राजीव चौहान, कल्लू सिंह राठौर, तनुज राठौर, उर्जेश यादव, विमल राघव, दिनेश गांधी, जीतू राठौर, सनी चौहान, गुलेश राठौर, सोनी राठौर, अक्षय प्रताप सिंह चौहान, कलक्टर सिंह राठौर, किशनलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
------------------
रामलीला में आज:
रामलीला में रविवार को धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया जाएगा।
-------------