फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे आगरा के अमन का 30 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित अतरंजीखेड़ा में मजार पर चादर चढ़ाने के बाद नदी में डूबे अमन का शव करीब 30 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। शुक्रवार शाम तक राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और पीएसी की गोताखोर टीमें लगी रहीं। आगरा के मोहल्ला नुनहाई प्रकाशनगर निवासी मिस्त्री यूनुस (35) अपने 10 वर्षीय पुत्र फैजान और भतीजे अमन (18) पुत्र दारा के साथ काली नदी में बृहस्पतिवार को डूब गया था।
विज्ञापन

यूनुस और फैजान के शव बृहस्पतिवार को ही निकाल लिए गए थे, लेकिन अमन का तमाम कोशिशों के बाद भी पता नहीं लग सका था। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे से एनडीआरएफ और पीएसी की गोताखोर टीमें अमन की तलाश में जुट गईं। शाम चार बजे तक नदी में कई किमी तलाश की जाती रही, लेकिन घटना स्थल पर ही शाम करीब 4.30 बजे शव पानी में नजर आया। इसके बाद शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को हो सका पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम
थाना मिरहची पुलिस बृहस्पतिवार को पूरे दिन नदी में लापता अमन की तलाश में लगी रही। दस्तावेज भी रात में ही तैयार हो पाए। इसकी वजह से यूनुस और फैजान के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार दोपहर में हो पाया। परिवारीजन भी अमन की तलाश कराने में नदी किनारे डटे रहे थे। चार लोग ही पिता-पुत्र के शव को अपने साथ आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें