एटा। कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर स्थित मारहरा स्टेशन पर मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने थाना मारहरा पुलिस के साथ शिनाख्त कराने कराने का प्रयास किया मगर पता नहीं लग सका।
कासगंज जीआरपी उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मारहरा रेलवे स्टेशन पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो स्टेशन पर स्टोर रूम के पास लगभग 75 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर पहचान नहीं हो सकी।
इसके बाद शव का पंचनामा भरकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।