फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश की बूंदों संग गिरा तापमान, जलभराव ने किया परेशान

Sun, 05 Jul 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसराना में नदी पार करते किसान। संवाद
विज्ञापन
एटा। क्षेत्र में शनिवार को सुबह से दोपहर तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और हवा नहीं चलने के कारण वातावरण में भारी उमस बनी रही, जिससे लोग पसीना से तरबतर रहे। बाजार, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम बदला और दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हवा के साथ बारिश से तापमान नीचे आया और कुछ देर तक राहत मिली। थोड़ी देर बाद उमस ने लोगों को फिर परेशान किया। वहीं बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम ने बदल गया। आसमान में बादल छा गए। थोड़ी ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के बाद के मौसम का आनंद लेते रहे। बारिश होने के बा शहर के कई मोहल्ले अरुणा नगर, श्रंगार नगर, पुरानी बस्ती, हाजीपुरा, किदवई नगर, नगला पोता, मारहरा दरवाजा आदि में जलभराव की स्थिति बन गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुलती दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बारिश के बाद बिजली कटौती प्रभावित
बारिश के बाद शहर से लेकर देहात क्षेत्र में बिजली की समस्या रही। देहात क्षेत्र में भी ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। शहर के सुनहरी नगर, शिकोहाबाद रोड, बापू नगर, अरुणा नगर में ट्रिपिंग से लोग परेशान हो गए। देर रात तक ट्रिपिंग से लोग परेशान हो गए। गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें