उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिवपद का कार्यभार संभालते प्रो. विनय विद्यालंकार। स्रोत स्वयं
एटा। आर्ष गुरुकुल एटा के स्नातक एवं गुरुकुल ट्रस्ट एटा के मंत्री प्रो. विनय विद्यालंकार ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। वह राजकीय महाविद्यालय, बेतालघाट नैनीताल में प्राचार्य पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व लोहाघाट, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत रहे हैं। चंपावत कैंपस विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में शिक्षा संकाय के डीन रह चुके हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस, सेमिनार, कार्यशालाओं में विषय विशेषज्ञ, मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन रह चुके हैं। अमेरिका, मॉरीशस आदि में विशिष्ट वक्ता के रूप में जा चुके हैं। उनकी शिक्षा आर्ष गुरुकुल एटा में हुई है। आर्ष गुरुकुल ट्रस्ट के प्रधान योगराज अरोड़ा, कुलाधिपति डॉ. वागीश आचार्य, प्रो. ओमनाथ बिमली, डॉ अवनीश कुमार, प्रो. कमलेश चौकसी आदि ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।