फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यक्रम में जाने से रोका तो किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 09 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला किदवई नगर की किशोरी ने शुक्रवार रात धार्मिक कार्यक्रम में जाने की जिद की। मना करने पर फंदा लगाकर जान दे दी। कार्यक्रम से लौटकर आई मां को उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

किदवई नगर निवासी 16 वर्षीय इलमा ने शुक्रवार रात घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। भाई फूल मियां ने बताया कि मोहल्ले में रात के समय मिलाद शरीफ का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पूरा परिवार शामिल था। इलमा ने भी मां से वहां जाने की जिद की, लेकिन मां ने समापन के बाद साथ ले जाने को कहा। इसी बात से इलमा नाराज हो गई। थोड़ी देर बाद जब मां घर पहुंची तो इलमा दिखाई नहीं दी। घर के अंदर दूसरे कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे से फंदे पर लटकी मिली।
चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पटियाली गेट चौकी व कोतवाली नगर पुलिस जांच की। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें