फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधिक अधिकारों के तहत अपराधियों के खिलाफ कराएं ठोस कार्रवाई

Thu, 26 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिला प्रशिक्षुओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। अपराधियों से डरने के बजाय उनके खिलाफ विधिक अधिकारों के तहत कार्रवाई कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सेना ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप अपराजिता हैं। अगर कोई आपको परेशान करता है तो उसके खिलाफ विधिक अधिकारों के तहत कार्रवाई करा सकती हैं। हमें हर परिस्थिति में डटकर सामना करना चाहिए। अगर आपको रास्ते में कोई छेड़ता है तो निडर होकर उसका सामना करें। इस मामले की जानकारी अपने घर वालों को दें जिससे कानूनी रूप से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जा सके। इसके लिए आपको कानून में तमाम अधिकार दिए गए हैं।

उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को 15100, 108, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रशिक्षुओं को दी गई जानकारी से सवाल जवाब किए गए। सही जवाब देने वाली प्रशिक्षु को अमर उजाला की ओर से पुस्तक के रूप में पुरस्कार भेंट किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें