फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

612 लोगों की नौकरी पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे 612 लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। ये लोग डूडा द्वारा संचालित शहरी आजीविका मिशन से काम पर रखे गए हैं। जबकि हाल में शासन ने केवल जैम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सीएलसी के माध्यम से कई साल पहले से आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी लिए जा रहे हैं। सबसे अधिक लोगों को स्थानीय नगर निकायों ने रखा है। बड़ी संख्या सफाई कर्मियों की है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, जेसीबी ऑपरेटर आदि कुल 612 कर्मचारियों को 23 विभागों में नियुक्ति दी गई है। हाल ही में शासन ने आदेश जारी किया। जिसके बाद प्रशासन ने भी सभी विभागों को निर्देश भेज दिए हैं। इसके मुताबिक अब बिना जैम पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता एजेंसी से कर्मचारी को नहीं रखा जाएगा। पुराने कर्मचारियों को हटाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। जबकि डूडा की सीएलसी जैम पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है।
मिल सकती है राहत
शासनादेश में किए गए एक प्रावधान के तहत नौकरी कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सकती है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कार्य कर रहे कर्मियों की निरंतरता बाधित नहीं की जाएगी। इन्हें जैम पोर्टल द्वारा चयनित सेवाप्रदाता एजेंसी द्वारा रखा जाएगा।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग में पंजीकरण भी होगा जरूरी
जैम पोर्टल के माध्यम से अधिकृत एजेंसी मनमाने कर्मचारियों को नियुक्ति नहीं दे सकेंगी। इसके लिए उन्हें सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन वरिष्ठता के आधार पर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें