फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सई में एक महिला की रविवार को संदिग्ध हालात मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला की हत्या करने का अरोप ससुरालीजन पर लगाया है। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कूकपुरा निवासी कलेक्टर ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी अंशु की शादी रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सई निवासी शैलेंद्र से वर्ष 2020 में की थी। शादी के पांच माह बाद ससुरालीजन कार की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। बेटी ने प्रताड़ित करने की बात बताई तो हम अपने घर ले आए।
विज्ञापन

आठ माह तक मायके में रही। 22 दिन पहले ही उसके ससुरालीजन बुलाकर ले गए थे। चार दिन पहले पुत्र राहुल वहां अंशु को बुलाने गया था। ससुरालीजन ने कहा कि कार की मांग पूरी करो तभी विदा करेंगे। रविवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बेटी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे तो बेटी का शव सोफा से टिका मिला। उसके गले पर निशान है। रिजोर थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें