फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन से नाराज किशोरी ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र में नहर में किशोरी को तलाश के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी व गांव के लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव ओरनी निवासी एक किशोरी की किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इस पर वह नाराज होकर घर से चली गई और हजारा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी की तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गांव ओरनी निवासी 17 वर्षीय सपना की रविवार सुबह किसी बात को लेकर परिजन से कहासुनी हो गई। वह गुस्से में हजारा नहर पर बने रतनपुर पुल पर सुबह ग्यारह बजे पहुंची। जहां से नहर में छलांग लगा दी। उसे कूदता देख ग्रामीणों ने मारहरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला मिरहची थाना क्षेत्र का बता दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
मामले की जानकारी मिलने पर परिजन नहर पर जा पहुंचे। काफी देर बाद मारहरा थाने की पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि किशोरी ने नहर में छलांग लगाई थी। गोताखोरों द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें