फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Fri, 26 Dec 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज के सहावर गेट नई बस्ती नगला वाले में गुरुवार रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। नगला वाले निवासी पवनेंद्र कुमार पुत्र सूबेदार सिंह अपने परिवार के साथ अपनी बहन के घर अलीगढ़ के गांव बहरामपुर गए थे। उनका मकान बंद था।
विज्ञापन


गुरुवार रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया। चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर खंगाल लिया। बक्से और अलमारी में रखी नकदी और आभूषण चोर चोरी कर ले गए। सुबह के समय पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर पवनेंद्र  को घटना की जानकारी दी।


 सूचना पर पहुंचे पवनेंद्र ने जांच की तो चोर दस हजार रुपये, दो गैस के सिलेंडर, दो जोड़ी तोड़ियां, जंजीर, झुमकी, दो अंगूठी आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें