फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवादों को वरीयता के आधार पर करें निस्तारण-अपर आयुक्त

विज्ञापन
जनपद के एक थाने में समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनतीं अपर आयुक्त - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। माह के तीसरे शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस का आयोजन पांच माह बाद किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष स्थानीय लेखपालों के साथ समस्या समाधान के लिए मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने भूमि विवादों को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने थाना बागवाला का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त और एसएसपी ने शासन के निर्देश पर थाना समाधान दिवस के दौरान भूमि संबंधित समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। थाना बागवाला का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को निस्तारित कराना लेखपाल की अहम जिम्मेदारी है। भूमि विवादों को पुलिस की मदद से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। वहीं थाना मारहरा और मिरहची में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया और सीताराम सरोज ने लेखपालों के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारित कराया। थाना जलेसर में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह और सकरौली में थानाध्यक्ष कृतपाल सिंह ने राजस्वकर्मी के साथ मौजूद रहकर समाधान दिवस पर समस्याओं के निस्तारण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें