फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न ओटी, न चिकित्सक, फिर भी तीन सौ डिलीवरी हर माह

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में पसरा सन्नाटा - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला महिला अस्पताल में प्रतिमाह तीन से साढ़े तीन सौ गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के लिए पहुंचती हैं, पर अस्पताल पर अपना ओटी (आपरेशन थियेटर) तक नहीं है। उन्हें उधारी पर जिला अस्पताल के ओटी में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन करने पड़ते हैं। जिस अस्पताल में 13 डॉक्टर तैनात होने चाहिए, वहां केवल चार डॉक्टर ही तैनात हैं, इसमें एक डॉक्टर ने गत दिवस ही ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर स्थित जिला अस्पताल के परिसर में ही पीछे की बिल्डिंग में महिला अस्पताल संचालित होता है। जिसका मुख्य गेट गांधी मार्केट की ओर से है। यहां गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के साथ ही जच्चा-बच्चा का टीकाकरण और उपचार किया जाता है। यहां आने वाली महिलाओं को डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है। उन्हें समुचित इलाज के अभाव में प्राइवेट डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें