फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सैनिक अमन यादव की सकतपुर रेवाड़ी में हुई अंत्येष्टि

Sun, 05 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव सकतपुर रेवाड़ी में शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।  - फोटो : गांव सकतपुर रेवाड़ी में शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
सकीट (एटा)। विकासखंड क्षेत्र के गांव सकतपुर रेवाड़ी निवासी अमन यादव की गोली लगने से कारगिल के कुमांथान में जान चली गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। अंतिम सलामी के बाद उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

अमन यादव का पूरा परिवार आगरा में रहता है। पहले पार्थिव शरीर को आगरा ले जाने की बात थी। लेकिन देरी होने की वजह से सीधे गांव में लाया गया। यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शाम करीब 5 बजे सेना का वाहन जैसे ही पार्थिव शरीर को लेकर सकतपुर रेवाड़ी पहुंचा। पत्नी कविता को सेना के अधिकारियों ने तिरंगा झंडा दिया।
इसके बाद अंतिम यात्रा निकालकर अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। अमन के पिता रामनिवास ने मुखाग्नि दी। अमन यादव आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे। 3 जनवरी को गोली लगने से उनकी जान गई थी। रविवार को दिल्ली से हाेते हुए शव को सेना के वाहन में गांव लाया गया। अमन के पिता भी सेना में रहे थे। जबकि छोटा भाई आकाश यादव भी सेना में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें