फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीओ सिटी कार्यालय के पीछे मिले बीमार बुजुर्ग की मौत

Sun, 05 Jan 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में सीओ सिटी कार्यालय के पीछे शनिवार को एक बुजुर्ग बीमार पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड पर जामा मस्जिद वाली गली में सीओ सिटी कार्यालय के पीछे शनिवार को कुछ लोगों ने एक बीमार बुजुर्ग को देखा। उसके साथ कोई नहीं था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
यहां उपचार के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को भी शव की पहचान नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें