फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी पर फिदा था देवर...पत्नी की तरह रखता, एक दिन इस हाल में मिला शव; महिला ने बताई हत्या की खौफनाक दास्तां

Sun, 31 Mar 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

देवर अपनी भाभी पर फिदा था। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। एक दिन कहासुनी के बाद भाभी ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने हत्या की खौफनाक दास्तां बताई। 
विज्ञापन
love affair (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में भाभी ने गला घोंटकर देवर की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसकी बात सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पति के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, प्यार में पागल देवर उसे जाने नहीं देना चाहता था।   

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मुशियार गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पातीराम ने 29 मार्च को अपने बेटे सतीश कुमार की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान गुड्डी देवी उर्फ चंद्रवती का नाम प्रकाश में आया। इसे रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे रेलवे फाटक अवागढ़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

दोनों के बीच हुई कहासुनी

जांच में पता चला कि सतीश इसका चचेरा देवर था। पहले दोनों के बीच मधुर संबंध थे। गुड्डी का पति गाजियाबाद में नौकरी करता है। वह अपने पति का पास जाकर रहना चाहती थी। लेकिन, सतीश इस बात का विरोध करता था। इसी बात को लेकर 28 मार्च की शाम दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ।

गला घोंटकर हत्या कर दी

झगड़े के दौरान सतीश ने गुड्डी की पिटाई कर दी। इसके बावजूद गुड्डी के न मानने पर सतीश ने आवेश में आकर अपना सिर दीवार में मार लिया। इससे वह चक्कर खाकर वहीं गिर गया। इसी दौरान गुड्डी ने सतीश से पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें