देश में बड़ी बहस का मुद्दा बन चुके तीन तलाक के समर्थन में बुधवार को नगर के मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवाओं ने हाथीगेट से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। युवा केंद्र पर तीन तलाक के बहाने शरीयत में दखलंदाजी करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
देश में चर्चा का विषय बना तीन तलाक का मुद्दा अब छोटे शहरों में बहस का विषय बन रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर के मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवाओं ने तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार पर दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए हाईवे के रास्ते कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जलूस में शामिल युवा तीन तलाक के मुद्दे को शरीयत में दखल देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
कलक्ट्रेट पहुंच कर मुस्लिम समाज के लागों ने एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हाजी कैसर अली, शराफत हुसैन उर्फ काले, जहीर अहमद, परवेज अली, इस्सन खां, साबिर मियां, शमशाद सलमानी, आवेज अली खान, नाजिम फारुखी, गुफरान कुरैशी, शकील साबिरी, इंतजार खां, आरिफ खां, शानू, निराले सभासद, सत्तार, हाजी चुन्ना, पप्पू वीनस, भोला, शब्बू, उस्मान फारुखी, इमरान, वसीम, तौफीक इकरार, मास्टर सौबी, जुनैद, शहबेज आदि शामिल रहे।