फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे हाईवे पर जाम से कराहते रहे राहगीर

Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फेल हुई यातायात व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यातायात माह में यातायात व्यवस्था दम तोड़ रही है। दीपोत्सव के बाद बुधवार को लोगों का वापस काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते जहां रोडवेज बसों में यात्रियों भीड़ रही। वहीं हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। जहां यात्रियों की भीड़ और वाहनों की कतार के आगे ट्रैफिक फेल हो गया। बुधवार को शहर में चार घंटे से अधिक समय के लिए जाम लगा रहा। ।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार के बाद भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल सकी है। नवंबर माह में चल रहे यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस भी जाम से निपटने में फेल है। बुधवार को हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। शहर के माया पैलेस चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी तिराहा, क्वालिटी होटल तिराहा, बाबूगंज, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट, तहसील चौराहा और अलीगंज चुंगी तक वाहनों का रैला नजर आया। विभिन्न स्थानों पर चार घंटे से अधिक जाम के हालात बनने से लोगाें को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर से निकलने में दो घंटे का समय लगा। दीपोत्सव खत्म होने के बाद लोगों की वापसी शुरू हो चुकी है। रोडवेज बसों में पैर रखने को जगह नहीं है। निगम ने अधिकतर बसें दिल्ली रूट पर लगाई हैं। बसें कम पड़ने के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एआरएम दीपेंद्र सिंह ने कहा यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए बसें दौड़ाई जा रही हैं। बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
------------------
ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
यातायात माह के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। यातायात प्रभारी ब्रह्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हाईवे को घेरे खड़े हथठेलों और दुकानदारों द्वारा लगाए सामान को हटवाते हुए पांच चालान भी काटे गए। अभियान के दौरान मनोज कुमार, हरेंद्र, राजेश कुमार समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें