फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के जर्जर 250 विद्यालयों का होगा ध्वस्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा परिषद के जर्जर हो चुके 250 विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से यह कार्य कराया जाएगा। पहले चरण में ब्लॉक निधौलीकलां को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 250 ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया है, जो काफी जर्जर हो चुके थे और उनके गिरने की आशंका बनी हुई थी। हादसों से बचने के लिए विभाग ने विद्यालयों को खाली करा दिया। अब जर्जर भवनों में बच्चे नहीं पढ़ाए जा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त कक्षों में पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ब्लॉक वार विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से कराई जानी है। पहले चरण में निधौलीकलां ब्लॉक का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को टेंडर प्रक्रिया होनी थी, लेकिन एक ही ठेकेदार प्रक्रिया में शामिल हुआ। इसके चलते फिर टेंडर डाले जाएंगे। जिला समन्वयक निर्माण संजय यादव ने बताया कि चिह्नित विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के लिए टेंडर डाले गए थे। एक ही ठेकेदार आने पर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। अब फिर टेंडर प्रक्रिया कराकर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें