फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.48 करोड़ से बनेगा डिपो, हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। आगरा मार्ग पर गुदाऊ के पास 7.48 करोड़ रुपये से बनने वाले रोडवेज डिपो के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक की मेहनत रंग लाई, इसका ही यह नतीजा है। अब यह नगर टापू बनकर नहीं रहेगा। यहां विकास का पहिया दौड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि 14 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलेसर क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। भाजपा सरकार में जो भी योजनाएं संचालित हुई हैं उनसे गरीब और जरूरतमंदों को लाभ हुआ है। इससे पहले भी पेयजल, अग्निशमन केंद्र आदि को सरकार द्वारा पूरा कराया जा चुका है। एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा जो बुलडोजर चलाए गए हैं, उससे जनमानस को फायदा हुआ है। पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि डिपो का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, कासगंज विधायक देवन्द्र सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, पूर्व विधायक कुबेर सिंह, चेयरमैन अवागढ़ महेशपाल सिंह, चेयरमैन जलेसर विकास मित्तल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, ब्लॉक प्रमुुख प्रतिनिधि अशोक यादव, पवेन्द्र सिंह पम्मी, विनोद गौतम, बीएल कुशवाह, शीलेश गौतम, अमित गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय ने किया। इस दौरान डीएम अंकित अग्रवाल, एसडीएम अलंकार अग्रिहोत्री, सीओ इरफान नासिर खान, एआरएम राजेश यादव, चेयरमैन निधौली कलां देवलाल लोधी, सत्यपाल सिंह यादव, मोनी गुप्ता, अमित गुप्ता, नवीन दीक्षित, मनोज बजरंगी, ओमप्रताप सिंह, अशोक शर्मा, रमेशपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें