फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेंदुला और नगला विहारी में दो दिन में सात दुधारू पशु मरे

Wed, 23 Aug 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव बेंदुला और नगला विहारी में दो दिन में सात दुधारू पशु मर गए। इससे ग्रामीण बीमारी फैलने की आशंका को लेकर चिंतित हैं। हालांकि पशुपालन विभाग इस मामले में जहरीला हरा चारा खाने से मरने के कयास लगा रहा है।
विज्ञापन

गांव बेंदुला के प्रधान पति प्रदीप कुमार ने बताया कि पशुओं में कोई बीमारी फैलने की आशंका है। किसानों के कई पशु चारा भरपेट नहीं खा रहे हैं। सुस्त दिखाई दे रहे हैं। दो दिन में गांव बेंदुला में रामप्रसाद तोमर की तीन और मनोज कुमार की दो भैंस मर गई है। वहीं नगला विहारी में विद्याराम की एक गाय और शैतान सिंह की एक भैंस मरी है। स्थानीय पशु चिकित्सकों को भी दिखाया था, लेकिन कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। यह भी कहा कि चारा न खाना और सुस्त रहना ऐसी कोई विशेष बीमारी भी नहीं है, जिससे पशु की अचानक से मौत हो जाए। संभवत: कोई गंभीर बीमारी फैल रही है।


सूचना पर बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची पशुपालकों से बातचीत की। साथ ही पशुओं के शव का परीक्षण किया। इस आधार पर चिकित्सक जहरीला चारा खाने का कयास लगा रहे हैं। सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जो लक्षण बताए गए हैं, उससे जहरीला चारा ही वजह सामने आ रही है। इस मौसम में नाइट्रेट की अधिकता वाला चारा पशुओं के लिए जहरीला हो जाता है। इसे भूसे में मिलाकर संतुलित तरीके से प्रयोग किया जाना चाहिए। केवल हरा चारा खिलाने से पशु की मौत हो सकती है। बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें सही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें