एटा। लापरवाही बरतते हुए लगातार गैरहाजिर रहने वाले 6 रोडवेज बस के संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही अन्य चालक व परिचालकों को एआरएम ने कड़ी चेतावनी दी है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले चालक व परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत करीब दो माह से लगातार अनुपस्थित रहने वाले 6 चालकों की शुक्रवार को सेवा समाप्त की गई है। यह पिछले काफी समय से लापरवाही बरत रहे थे। कई बार इनकोे समझाया भी गया मगर सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई करनी पड़ी। देवेंद्र, नरेंद्र, रामनिवास, शाहिद अहमद, उपेंद्र व मुनीश कुमार की सेवा समाप्त की गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी चालकों को बताया गया कि वह बिना बताए अवकाश पर न जाएं। अगर कोई लापरवाही करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव में अर्द्धसैनिक बलों के लिए 2 रोडवेज बस भेजी गई हैं।