फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मौसम में बदलाव होने को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Fri, 01 Mar 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम के समय आसमान में बादल छा गए। वहीं मौसम विभाग की ओर से शनिवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव होने को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस समय आसमान में छाए बादलों को देख आलू और सरसों की फसल करने वाले किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अगर बारिश ज्यादा होती है तो फसलों में नुकसान होने की आशंका है। जबकि तेज हवा से गेहूं व जौ की फसल गिरने से भी नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने की संभावना पूर्व से जताई जा रही है। किसानों को सचेत रहने की जरूरत है। आलू के खेत में पानी भरता है तो निकालने का प्रयास करें। सरसों की फसल को पहले से ही सुरक्षित रखने के लिए जानकारी किसानों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें