फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को देख दूसरे पक्ष ने मकान में डाला ताला, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव रूपधनी में एक मकान की स्थिति परखने गए लेखपाल को देख दूसरे पक्ष ने मकान में ताला डाल दिया। लेखपाल के साथ मारपीट कर दी गई। लेखपाल ने एक युवक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव रूपधनी में एक मकान को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बीते दिनों एक पक्ष ने डीएम अंकित अग्रवाल को प्रार्थनापत्र दिया। डीएम ने मामले की जांच अलीगंज एसडीएम को दी। उनके आदेश पर लेखपाल विपिन बुधवार को जांच के लिए गांव पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान मकान में पहले से एक पक्ष का ताला पड़ा था। लेखपाल को देखकर दूसरे पक्ष ने भी अपना ताला डाल दिया। ताला पड़ते ही एक पक्ष ने विरोध किया। जहां मामला बढ़ गया। इस दौरान लेखपाल के साथ एक पक्ष ने मारपीट कर दी। पीड़ित लेखपाल ने रूपधनी निवासी यादवेंद्र सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जैथरा डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें