फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड रैली में करतब

Sun, 22 Nov 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला स्काउट गाइड रैली का दूसरा दिन करतबों के नाम रहा। छोटे-छोटे स्काउट गाइड ने मीनार बनाकर दर्शकों का मन जीता। बिना बर्तनों के भोजन चाय आदि बनाकर सीमित साधनों में काम चलाने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पल्स पोलियो रैली निकाली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी के सौजन्य से जलपान कराया गया। इसके बाद आयोजन स्थल पर पहुंचे स्काउट-गाइड ने बिना बर्तन के भोजन, तंबू, पुल निर्माण, गेट एंड टॉवर, कार्यानुभव एवं प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया। झांकी एवं स्किल ओरामा का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि बाल प्रतिभा हमारा कोष है। संयोजक विजेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार जताया। उपस्थित लोगों में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान यादव, जिला स्काउट शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव, डीके सिंह, रनवीर यादव, डा. सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, अभिलाख सिंह, डा. बृजभूषण, राजीव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें