फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ओएलएक्स पर देखी कार, टेस्ट ड्राइव के बहाने युवक को बेहोश कर ले गए

Sun, 21 Dec 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला श्याम विहार कॉलोनी निवासी एक युवक ने कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया। कुछ लोगों का फोन कॉल आया तो कुछ लोग शनिवार को युवक के घर पर पहुंच गए। यहां कार खरीदने की बात कह कर टेस्ट ड्राइव लेने को कहकर युवक को बेहोश कर कार ले गए।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए युवक योगेश कुमार ने बताया कि ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देने के बाद कुछ लोग खुद को औरैया निवासी बताते हुए शनिवार को घर पर आए। इन लोगों ने टेस्ट ड्राइव करने की बात कही और हाईवे पर चलने को कहा। बातों में आकर उनके साथ चला गया, तो रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर बदमाश के पास डालकर कार लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद योगेश को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें