एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। ठीक दो दिन बाद संस्कृत बोर्ड भी अपनी परीक्षाएं शुरू कराने जा रहा है। जिले में एक ही संस्कृत विद्यालय है, इसमें अध्ययनरत छात्रों को भी बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही परीक्षा देनी होंगी। संस्कृत विद्यालय में तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
शहर के अलीगंज तिराहा पर सनातन धर्म महाविद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में कक्षा आठ से 12वीं तक के 45 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद कक्षा आठ, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराता है। इस बार भी तीनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होने जा रही हैं।
संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं के लिए जीआईसी एटा को केंद्र बनाया गया है। यहां पर संस्कृत बोर्ड की 10 छात्राएं और 35 छात्र परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि 26 मार्च से संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू होंगी। 21 अप्रैल को परीक्षाओं का समापन होगा।