फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मियों ने पालिका में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदर्शन करतीं सेवानिवृत्त सफाईकर्मी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मियों ने बुधवार को पालिका में प्रदर्शन कर लेखाकार का घेराव किया। उनका कहना है कि दो महीने से उनको पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि पेंशन न मिलने से जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। बुढ़ापे में पेंशन ही कर्मचारियों का एकमात्र सहारा होती है, वह भी नहीं दी जा रही है। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पेंशन के लिए कई बार पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
बार-बार ईओ के आश्वासन के बाद भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के प्रभारी लेखाकार मुन्नालाल का घेराव किया।
सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मचारियों की पेंशन दो माह से नहीं मिली है। इस मामले में पालिका को अभी तक ग्रांट उपलब्ध नहीं हुई है। ग्रांट आने पर पेंशन दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नालाल, प्रभारी लेखाकार, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें