सकीट। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेरिया नंदपुर में मंगलवार रात को पैर फिसलने से महिला छत से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव खेरिया नंदपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह और पत्नी मुन्नीदेवी (38) मंगलवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात मुन्नी देवी लघु शंका के लिए उठकर जा हरी थी।। इस दौरान नींद में उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर जा गिरी। काफी देर तक न आने पर जब उठकर देखा तो वह सड़क पर पड़ी दिखाई दी।
घायल हालत में रात को ही एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि परिजन ने बताया है महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।