एटा। कोतवाली नगर में एक महिला ने गोविंद निवासी लुहन्ना अड्डा थाना सिविल लाइंस जिला इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी गोविंद ने शादी का झांसा देकर 7 महीने तक यौन शोषण किया।
पीड़ित युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से गोविंद के साथ उसकी बातचीत शुरू हुई। दोस्त बनाने के बाद गोविंद ने उसको बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और कोतवाली नगर के एक मोहल्ले में किराए पर रहने लगा। पिछले सात माह से लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। 27 अप्रैल को आरोपी लौटकर आने के कहकर अपने परिजन के साथ घर चला गया। अब न तो कॉल उठाता है और नहीं कोई जबाव दे रहा है, जिसके चलते मानसिक और शारीरिक रूप से काफी दिक्कत हो रही है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।