मारहरा में पैट्रोल पंप पर हवा डालता कर्मचारी। संवाद
मारहरा। कस्बा क्षेत्र में चार पेट्रोल पंप हैं, इसमें तीन पंप पर वाहनों में हवा डालने की मशीन है जो लंबे समय से खराब पड़ी है। शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए पेट्रोल पंप संचालक शौचालय की सफाई कराते और हवा डालने की मशीन की मरम्मत कराने की व्यवस्था करते देखा गया।
अमर उजाला के शनिवार के अंक में पेट्रोल पंप पर सरकारी गाइड लाइन के तहत ग्राहकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होने के संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसमें मुख्य तीन बिंदुओं पर फोकस किया गया था, जिसमें पहला शौचालय, दूसरा तेल लेने आने वाले ग्राहकों को मुफ्त में हवा और ग्राहकों को शुद्ध पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
कस्बा क्षेत्र में चार पंप हैं, इसमें एक पंप पर हवा डालने की मशीन नहीं है। बाकी तीन पंप पर हवा डालने की मशीन तो है, जो लंबे अर्से से खराब पड़ी है। खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए पेट्रोल पंप संचालक रविवार को हवा डालने की मशीन की मरम्मत कराते दिखे। साथ ही पंप के शौचालय को अच्छे से साफ कराया। संवाद