फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीबीएसईः आसान रहा सामाजिक विज्ञान और योगा का पेपर

Sat, 07 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीबीएसई की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के बाद बाहर निकलेत विद्यार्थी। स्रोत विद
विज्ञापन
एटा। जिले में होली के त्योहार के बाद सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में योगा का पेपर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने दोनों ही पेपर आसान बताए।
विज्ञापन

जिले के 9 परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 9ः30 बजे विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस परीक्षा में 3310 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 3283 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
वहीं इंटरमीडिएट का योगा विषय का जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 112 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें एक विद्यार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया। वहीं सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का पेपर काफी आसान रहा। किसी भी विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपंन्न हुई।
विज्ञापन




सामाजिक विज्ञान का पेपर काफी आसान रहा। सारे प्रश्न समय रहते हुए हल कर लिए गए। इसमें अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
- अनुष्का राठौर, 10



सामाजिक विज्ञान के पेपर को लेकर काफी चितिंत थे। लेकिन जब पेपर सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा पेपर हल कर लिया गया। पेपर आसान रहा।
- रिया यादव, 10

सीबीएसई की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के बाद बाहर निकलेत विद्यार्थी। स्रोत विद

सीबीएसई की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने के बाद बाहर निकलेत विद्यार्थी। स्रोत विद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें