फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने सिपाही की आंखों में झोंका मिर्च पाउडरः पेशी से लौटते समय की घटना, तन्हाई में किया गया शिफ्ट

Sat, 28 Jan 2023 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पेशी से लौटते समय एक बंदी ने सिपाही की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। अब सुनवाई से लौटने के दौरान उसके पास पाउडर कैसे आया, पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में अदालत में पेशी कराने के बाद लौटते समय सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने वाले बंदी को कारागार में सामान्य बैरक से हटाकर तन्हाई में रख दिया गया है। उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पूछताछ नहीं कर पाई कि आखिर मिर्च पाउडर उसके पास कहां से और कैसे पहुंचा।

विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस ने तहसील के पीछे रहने वाले गौरव को हत्या के प्रयास में 20 नवंबर 2022 को जेल भेजा था। 25 जनवरी को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी उपेंद्र कुमार उसे पेशी के लिए अदालत लेकर गया था। लौटते समय उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर बंदी ने भागने का प्रयास किया था। इससे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने दूसरे आरक्षी ने पकड़ लिया था।

जेल प्रशासन ने बंदी की हरकत को गंभीरता से लिया है। उसको सामान्य बैरक से तन्हाई में पहुंचा दिया है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि बंदी ने जेल में निरुद्ध रहते हुए भी अपराध किया है, जो गंभीर विषय है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर डालने वाले बंदी सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक अदालत से अनुमति लेकर जेल में ही पूछताछ करेगा कि मिर्च पाउडर किसने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें