एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में आत्महत्या करने जा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कोबरा मोबाइल से गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने सुन्ना नहर पुल पर कूदने जा रहे युवक को देखा। दौड़कर उसे बचाया। समझा-बुझाकर थाना पिलुआ लाया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक ने अपना नाम विकास (22) पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम सुन्ना थाना पिलुआ बताया। युवक का कहना है कि बड़े भाई के साथ संपत्ति के विवाद को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा है। इसी वजह से आत्महत्या करने के इरादे से आया था। परिजनों को थाने पर बुलाकर पुलिस ने संपत्ति विवाद के आपसी मतभेद भुलाकर मामला सुलझाने की हिदायत दी और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कासगंज में बुखार का कहर: नौ माह की बच्ची सहित तीन की मौत, अब तक 64 लोगों ने तोड़ा दम