फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काली नदी के पास जंगल में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस... तो दृश्य देख उड़ गए होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट

Sun, 07 Apr 2024 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

काली नदी के पास जंगल में हलचल हो रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दृश्य देख होश उड़ गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि लोकसभा चुनाव इनका टारगेट था। 
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को पुलिस ने अवैध असलाह बनाते एक आरोपी को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसके कब्जे से 21 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इनको खपत करने का टारगेट था। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस व एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने कार्रवाई की। तड़के पहर काली नदी के पास तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस पहुंची तो दृश्य देखकर हैरान रह गई। मौके से एक आरोपी को पकड़ा। उसने अपना नाम अर्जुन उर्फ घंटूरा, निवासी नगला मुही बताया। इस दौरान उसका साथी विजय, निवासी परौली, थाना जैथरा भाग निकला। मौके से 15 बने और छह अधबने तमंचे बरामद हुए। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले।

टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। पहले भी इन्हीं मामलों में जेल जा चुके हैं। खराब तमंचे सही करने का काम भी करते हैं। नए तमंचे बनाकर एटा व आसपास के जिले में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इनको पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें