एटा। ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में जिले के कस्सीडो मार्शल आर्ट अकादमी के कुल 33 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गाजियाबाद में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 कांस्य पदक प्राप्त किए। लौटने के बाद मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
दर्श जैन, अग्रणी गुप्ता, नायशा जैन, तपिश शाक्य, पावनी मिश्रा, गौरांश मिश्रा, युवान यादव, कशिश, रागिनी एवं शिवम यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आर्यन गुप्ता, शानवी गुप्ता, अछूत सिंह, यमन प्रताप सिंह, ऋृषि कुन्दनी, अथर्व सिंह, अयांश यादव, सानिध्य गुप्ता, रौनक, विहान शाक्य एवं रुद्र ने रजत पदक पाया। रुद्र प्रताप यदुवंशी, भारत वार्ष्णेय, प्राची, हर्षिता दुबे, अमाया गुप्ता, अरि मर्दन सिंह, अन्वी गुप्ता, इप्शिता सोलंकी, देवांशी प्रताप, अभिमन्यु वर्मा, निधि और कुणाल ने कांस्य पदक अर्जित किया। मुख्य प्रशिक्षक शिहान अमित वार्ष्णेय और शहीद पार्क कराटे क्लास के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई यतीक सक्सेना, आइडियल पब्लिक स्कूल के कराटे कोच आलोक यादव और मार्शल आर्ट की गर्ल्स कोच नीतू वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि पुनीत मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।