फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध असलहे के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कार्रवाई के बावजूद युवकों में पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अब मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर निवासी वीकेश का अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो राजीव नाम की आईडी से वायरल हो रहा है।
युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रोब जमाने के लिए अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में ऐसे मामलों को लेकर चर्चा है। वायरल फोटो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान वीकेश निवासी नगला अगर थाना मलावन के रूप में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि वायरल फोटो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। मारपीट के मामले में पहले से ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें