फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर इकलाैते भाई की माैत: तिलक भी न कर सकीं चार बहनें, युवक का शव देख फट पड़ा कलेजा

Wed, 11 Nov 2026 07:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
भाई दूज पर चार बहनों के इकलाैते भाई की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज में भाई दूज के पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रहीं थीं, वहीं अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चार बहनों के इकलौते भाई 20 वर्षीय अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई की मौत की खबर मिलते ही बहनों की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधकर और तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी जाती थीं, उसी भाई का शव देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया निवासी अभिषेक पुत्र राकेश बाइक से अमरोली रतनपुर गांव गया था। बताया गया कि अमरोली गांव में अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। अभिषेक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। भाई दूज के अवसर पर युवक की मौत ने परिवार को जिंदगीभर न भूलने वाला गम दिया। बहनों के लिए यह पर्व खुशियों के बजाय कभी न भरने वाला जख्म दे गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें